छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ पलामू में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
Untitled

छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ पलामू में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

पलामूः छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झाररखंड में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के एक आर्केस्ट्रा कलाकार को पलामू के बिश्रामपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था जिनका कार्यक्रम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इलाके में होना था। हुसैनाबाद क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौट रही थी। इसी क्रम में गाड़ी में मौजूद युवाओं ने महिला कलाकार को पहले नशीली चीज खिलाई, उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला कलाकार को आरोपियों ने सुनसान सड़क पर छोड़ दिया।ग्रामीणों के सहयोग से पीड़िता को अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *