छतरपुर में पारा शिक्षक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी नौडीहा में अज्ञात अपराधियों ने एक पारा शिक्षक को गोली मार दी है. पारा शिक्षक निजामुद्दीन अंसारी के शरीर में तीन गोली लगी है. गोली लगने के बाद निजामुद्दीन अंसारी को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजामुद्दीन अंसारी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. पारा शिक्षक निजामुद्दीन अंसारी स्कूल के बाद एक किराना दुकान का भी संचालन करते हैं.
बुधवार की देर शाम हुआ दुकान को बंद कर खजूरी नौडीहा स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया.

