छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार के खिलाफ वरिष्ठ वकीलों ने रखे पक्ष

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में छात्र प्रदर्शनों के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के मामले में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों की फौज उतर गई। पहले दिन की सुनवाई में सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी, सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायण समेत 10 वरिष्ठ वकीलों ने अपनी दलीलें पेश कीं।