“चेरो जनजाति की बेटी प्रियंका कुमारी का झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयन, महासंघ ने किया भव्य सम्मान

राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत खजूरी, थाना पाटन, जिला पलामू, झारखंड निवासी श्री शिवनारायण सिंह जी के सुपुत्री चेरो जनजातीय समाज के आन, बान, शान, एवं नारी शक्ति के प्रेरणास्रोत सुश्री प्रियंका कुमारी जी को झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ तत्पश्चात महासंघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित करने उनके पैतृक आवास पहुंचकर फूल माला, गुलदस्ता, अंग वस्त्र ,एवं मिठाईयां खिलाकर सम्मानित किया। मौके पर राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो, राष्ट्रीय सलाहकार भारदूल कुमार सिंह, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी हृदया सिंह चेरो,प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह सह विधायक प्रतिनिधि मनिका,प्रदेश उपाध्यक्ष ठकुराई सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष पाटन संजय कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी पाटन पप्पू सिंह, पवन सिंह, साकेत सिंह, कसवा खाड़ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह गुडु सिंह,अखिलेश सिंह, शत्रुघन सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सोमर सिंह उपस्थित रहे

You may have missed