चेंबर रेड़मा इकाई हमें मजबूती प्रदान करेगा..आनंद शंकर

चेंबर से जुड़कर हम गौरवान्वित है.. आशीष सागर

रेड़मा इकाई की बड़ी बैठक सत्कार मैरिज हाउस में होगी… रिंकी देवी

आज पलामू चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रेड़मा व्यावसायिक क्षेत्र इकाई से 125 मेंबर जुड़कर चेंबर परिवार को मजबूती प्रदान किया । इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने 11 सदस्य टीम की घोषणा करते हुए कहा हमारी संस्था दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही और आने वाले दिन में मुख्य बाजार इकाई, चैनपुर इकाई से भी काफी संख्या में व्यवसाई जुड़ेंगे । चेंबर अध्यक्ष ने रेड़मा इकाई के 11 सदस्य टीम में श्री आशीष सागर को अध्यक्ष, रिंकी देवी को सचिव, श्रवण कुमार एवं चंदन दुबे जी को उपाध्यक्ष, सुमन पांडे कोषाध्यक्ष, विजय कुमार गुप्ता , लक्ष्मी कुमार, सूरज कुमार, विकास कुमार वीरू, संजय कुमार पांडे एवं कमल कुमार तिवारी जी को एग्जीक्यूटिव सदस्य बनाया गया ।
इस अवसर पर सभी लोगों को चेंबर का पिन लगाकर सम्मानित किया गया । रेडमा व्यावसायिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष आशीष सागर ने कहा हम सब चेंबर परिवार से जुड़कर आज गौरवान्वित है हम व्यवसाईयों की एकता मिल का पत्थर साबित होगा । हम सबों का लक्ष्य व्यवसाईयों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना है। रेड़मा इकाई की सचिव रिंकी देवी ने कहा जल्द व्यवसायिक महिलाओं को चेंबर से जोडूंगी क्योंकि आज हम महिलाएं भी हर क्षेत्र में मजबूती से व्यवसाय कर रहे । इस अवसर पर पलामू चेंबर के वरीय उपाध्यक्ष श्री कृष्ण अग्रवाल जी, रीजनल उपाध्यक्ष श्री उदय शंकर दुबे उर्फ रिंकू दुबे, महामंत्री श्री इंद्रजीत सिंह डिंपल, चेंबर एग्जीक्यूटिव सदस्य श्री प्रदीप कुमार बाबुल जी, श्री राजदेव उपाध्याय जी,श्री विनय सिंह जी ने सबको संबोधित कर सम्मानित किया । पलामू चेंबर के संगठन मंत्री श्री अरविंद गुप्ता जी ने सभी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया और चेंबर के उद्देश्य को बताया ।

You may have missed