चारों ओर सुलग रहा देश, अब तक 100 लोगों की मौत

0
f778e095c03c59ac759feedacd26148b29ab32930efb3e13314ad702835a1867

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद फिर से हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 14 पुलिसकर्मियों समेत 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं।

हिंसा पर काबू पाने के लिए सरकार ने देशभर में कर्फ्यू लगा दिया है और 3 दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया, जिसमें 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

शेख हसीना को जनवरी 2024 में प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया था। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने चुनाव का बहिष्कार किया। रविवार को बीएनपी कार्यकर्ताओं ने शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अवामी लीग, विद्यार्थी लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध करने के बाद राजधानी ढाका सहित अन्य शहरों में झड़पें हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed