चंदवा प्रखंड कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

0
Untitled

चंदवा प्रखंड कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया है। झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार में लिप्त रहने जेएसएससी पेपर लीक मामले अबुआ आवास मामले में गड़बड़ झाला को लेकर भाजपा के नेताओं ने चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया है । इस बाबत भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के सरकार में महिलाओं के लिए जमीन रजिस्ट्री का दर 1 रूपए था जिसे मौजूदा सरकार ने हटा दिया इधर अबूआ आवास में भी ग्रामीण क्षेत्रों में गड़बड़ झाला की बात सामने आ रही है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा नेता चेतलाल रामदास जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे जिला मंत्री कुलामन साहू, प्रदेश युवा मोर्चा कार्य समिति सदस्य मुकेश पांडे समेत दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *