बरवइया में पाँच दिवसीय महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा आयोजित

पांकी प्रखंड के बरवइया में आयोजित पाँच दिवसीय महायज्ञ सह माँ देवी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
इस अवसर के मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता थे।
विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख पंचम प्रसाद, मध्य जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, सांसद प्रतिनिधि रीमा शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि मिंटी वर्मा तथा मुखिया प्रतिनिधि जसवंत वर्मा शामिल थे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर और माथे पर कलश उठाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौके पर जसवंत मेहता, नवल किशोर सिंह, मुनेश्वर सिंह, संतु मेहता, बीरबल यादव, अजीत कुमार सिंह, सावंत मेहता, विराज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

You may have missed