ब्राह्मण महासंघ का एक दिवसीय राजनीतिक चिंतन शिविर का हुआ समापन

0
ac776573-ecbf-46ca-828d-9a278726e44b

अखिल भारतीय क्षेत्रीय ब्राह्मण महासंघ का एक दिवसीय राजनीतिक चिंतन शिविर संपन्न

गिरिडीह :अखिल भारतीय क्षेत्रीय ब्राह्मण महासंघ का एक दिवसीय राजनीतिक चिंतन शिविर खंडोली के समीप स्थित झूपो देवी इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। इस चिंतन शिविर में गिरिडीह धनबाद हजारीबाग और कोडरमा जिले के ब्राह्मण समाज की अगुवाई करने वाले वरिष्ठ ब्राह्मण लोग मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता महासंघ के चुनाव प्रभारी नारायण पांडे ने किया। वही संचालन विवेकानंद व मनोज पांडे ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष आरमानंद पांडे एवं केंद्रीय महासचिव आदित्य पांडे मौजूद रहे। चिंतन शिविर में आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की बात कही गई साथ ही आज के बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झारखंड को उन्नति की ओर ले जाने वाले पार्टी को वोट किया जाएगा। इन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी का हित चाहता है और सभी को आगे ले जाने की पूरी कोशिश करता है इसीलिए आगामी चुनाव को लेकर आज मंथन किया गया। बैठक में हरिहर पांडे , दीपक पाण्डे,अरुण कुमार पांडे अमित पांडे सिक्के पांडे गौरव पांडे त्रिभुवन पांडे उपाहरण लाल सरस सुमन लाल दीपक पांडे विवेकानंद पांडे राजेंद्र पांडे आलोक पांडे पवन पांडे पिंटू पांडे मंटू पांडे छोटू पांडे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *