BJP प्रत्याशी रीतेश पांडेय को जिताने के लिए रालोद ने झोकी ताकत

0
c3531bd7959246a41108034a5c72c40f61330b6a5d0c2808e857589cab947619

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रितेश पांडेय को जिताने के लिए राष्ट्रीय लोकदल पूरी ताकत लगा रहा है। रालोद कार्यकेता किसान चौपाल और गांव गांव सघन जनसंपर्क के जरिये सर्थन मांग रहे हैं।

इस क्रम में रविवार को ग्राम काही भीटी में NDA प्रत्याशी रितेश पांडे के समर्थन में किसान – मजदूर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से देश का किसान और मजदूर खुशहाल होगा। अंबेडकर नगर से रितेश पांडे की जीत से किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनो का विकसित भारत बनेगा। चौपाल कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।

किसान चौपाल एवं भ्रमण अभियान में मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोकदल अयोध्या मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न तिवारी, पीसी.श्रीवास्तव, पूर्व शिक्षक ओमप्रकाश कनौजिया, कामता प्रसाद कनौजिया और प्रिया कनौजिया आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *