BJP ने तीन राज्यों के नए प्रभारी किए नियुक्त, विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी

BJP ने तीन राज्यों के नए प्रभारी किए नियुक्त, विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम के गठन के बाद तीन राज्यों के नए प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है।

इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। नए प्रभारियों के सामने संबंधित राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और चुनावी रणनीति को प्रभावी तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी होगी।