बिना शादी के ही माँ बनीं भोजपुरी सिंगर देवी, आईभीएफ तकनीक से दिया बच्चे को जन्म
पटना: भोजपुरी की मशहूर सिंगर देवी ने हाल ही में ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। खास बात यह है कि देवी अविवाहित हैं और उन्होंने माँ बनने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। इसके लिए स्पर्म जर्मनी के स्पर्म बैंक से लिया गया।
सोशल मीडिया पर देवी ने अपने बच्चे संग तस्वीर साझा की, जिस पर उनके प्रशंसक खूब बधाइयाँ दे रहे हैं। गौरतलब है कि असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) एक्ट 2021 के तहत अविवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाएँ भी आईभीएफ के जरिए माँ बन सकती हैं।चिकित्सकों के अनुसार 20 से 30 वर्ष की आयु में आईभीएफ का सफलता दर अधिक होता है, जबकि 35 वर्ष के बाद यह घटने लगता है। 40 वर्ष से अधिक उम्र में महिलाओं को डोनर एग्स का विकल्प भी अपनाना पड़ सकता है।

