बिजली पानी की समस्या के निदान नही होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआडांड़ प्रखंड बाजार को बंद कराया

0
Untitled

महुआडांड़ प्रखंड में इन दिनों बिजली पानी की समस्या से जूझ रहा है ऐसे में प्रशासन बिजली पानी की समस्या के निदान को लेकर कोई ठोस पहल नही करने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआडांड़ प्रखंड बाजार को बंद कराया और धरना प्रदर्शन पर बैठ गए है । ज्ञात हो महुआडांड़ प्रखंड में पिछले कई माह से बिजली – पानी की समस्या से काफी विकराल हो चुका है इसको लेकर प्रखड से लेकर जिला मुख्यालय तक आरजू – बिनती की लेकिन इस पर महज अस्वासन ही मिला है । वही बिजली – पानी की समस्या के निदान के लिए सड़क पर उरत गए है और महुआडांड़ प्रखंड के बाजार बंद कराया है साथ ही धरना – प्रदर्शन किया जा रहा । वही स्थानीय ग्रामीणों की बात माने तो महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण बिजली – पानी की समस्या से जूझ रहे है इसको लेकर प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन को कई बार गुहार लगाया गया लेकिन कोई सुनवाई नही किया गया । इसको लेकर प्रखंड स्थित रामपुर चौक, बिरसा चौक, चंपा रोड, बोहटा, चटकपुर रोड समेत अन्य जगहों पर बेरीकेडिंग कर चक्का जाम किया । लेकिन सड़क जाम और दुकान बंद की सूचना के बाद प्रखंड प्रशासन के द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता का दौर जारी है लेकिन अब तक कोई निष्कर्ष नही निकल पाया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *