“बिजली-पानी दे ना सके, वो सरकार निकम्मी है” — भाजयुमो नेता संजीव कुमार का हमला
“बिजली-पानी दे ना सके, वो सरकार निकम्मी है!”
भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में पानी एवं बिजली की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आम जनता बूंद-बूंद पानी और लगातार बिजली कटौती से परेशान है, लेकिन राज्य सरकार एवं प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी।
“जनता त्रस्त है, जेएमएम मस्त है” — यह वर्तमान सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है।
संजीव कुमार ने प्रशासन से अविलंब पानी एवं बिजली संकट का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा जनता के हित में आंदोलन को और तेज करेगी।

