बिहार मधुबनी के बेनीपट्टी में 15 से 24 सितंबर तक गणेश पूजनोत्सव, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

बिहार मधुबनी के बेनीपट्टी में 15 से 24 सितंबर तक गणेश पूजनोत्सव, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ।

श्री श्री 108 श्री बोल बम गणेश पूजा समिति, गणपति धाम, इंदिरा चौक बेनीपट्टी के तत्वावधान में 15 से 24 सितंबर तक गणेश पूजनोत्सव एवं महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 15 सितंबर को कलश शोभायात्रा एवं पूजनोत्सव महायज्ञ के साथ हुई। पूरे आयोजन के दौरान गणेश पूजन, पार्थिव शिव पूजन, हवन, सुंदरकांड, महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 20 सितंबर को छप्पन भोग एवं भगवान गणेश का बधाई महोत्सव आयोजित किया गया। 22 सितंबर को गणेश पूजनोत्सव के साथ सुंदरकांड का पाठ होगा। 23 सितंबर को अग्नि स्थापना के साथ पूर्ण वैदिक परंपरा के अनुसार हवन किया जाएगा। इस दौरान ब्राह्मण कुमारों, बटुकों एवं संन्यासियों समेत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। 24 सितंबर को श्री सत्यनारायण पूजा के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर
समिति के अध्यक्ष मोहन गिरी, सचिव संतोष साह एवं कोषाध्यक्ष सनील रोजियार ने श्रद्धालु भक्तों से धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना में सहभागिता करने की अपील की है। समिति ने श्रद्धालुओं से आयोजन में सहयोग कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।