भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल स्कूल में पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल चेड़ाबार चैनपुर के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार त्रिपाठी एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

‎इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है तथा वे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाना चाहिए।
‎उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन, विवाह समारोह तथा अन्य पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों के अवसर पर पौधारोपण करने की परंपरा विकसित करें। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के भीतर प्राकृतिक संसाधनों का विशाल भंडार है और प्रकृति हमें जीवन जीने की अनेक महत्वपूर्ण सीख देती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि हैं और पर्यावरण संरक्षण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने के बजाय उसके साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

‎कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश तिवारी, अभय कुमार, आलोक कुमार, ललित ठाकुर, अक्षय कुमार, श्वेता टोप्पो, पल्लवी कुमारी, अमृता सोनम, शगुफा प्रवीण सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।