भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, तिसरी अंचल में दूसरी बार सड़क जाम
माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिका संख्या 5925/2022 में पारित आदेश एवं अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह के 1854/2024 के निर्देश का अवहेलना कर तिसरी अंचल अधिकारी द्वारा रजिस्टर टू का सत्यापित नहीं देने के विरोध में किसान जनता पार्टी तिसरी अंचल कमिटी के बैनर तले नीलम कुमारी की अध्यक्षता में गुरुवार 27 मार्च को तिसरी में किसानों ने बिना घूस का रजिस्टर टू का सत्यापित देने अथवा गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर दूसरी बार रोड जाम किया। रोड जाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि तिसरी अंचल अधिकारी ने तिसरी अंचल के 32 मौजा के किसानों से रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देने हेतू 31 जनवरी 2024 को ही अंचल नजारत में रुपैया जमा करवा लिया है। तिसरी अंचल नजारत में जो रुपैया जमा किए हैं उसका 32 नाजीर रसीद भी सभी 32 मौजा के किसानों के पास है। पर रुपैया जमा करने के 13 – 14 महीना बाद भी जब अंचल कार्यालय तिसरी का चक्कर लगाते लगाते हम किसान परेशान हो गए तब मजबूर होकर हम किसान आज दूसरी बार सड़क जाम करने को विवश हुए। किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य में जमीन का सर्वे का काम शुरू हो चुका है, लातेहार और लोहरदगा दो जिला में सर्वे का काम पूरा भी हो गया है। दिसंबर 2024 में ही झारखंड सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर कर 6 महीना के अंदर झारखंड राज्य के सभी जिलों में सर्वे का काम पूरा करा लेंगे। इसलिए झारखंड में जमीन सर्वे का काम कभी भी शुरू हो सकता है। और यही कारण है कि तिसरी का भ्रष्ट अंचल अधिकारी रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं दे रहा है ताकि सर्वे के समय रजिस्टर टू देने में मोटा रकम घूस में ले सके। किसान जनता पार्टी के संरक्षक भागीरथ राय ने कहा कि तिसरी अंचल अधिकारी भूमाफिया और दलालों को समाज सेवी बताकर तिसरी अंचल में धरना दिलाकर रजिस्टर टू नहीं देने का मांग कराकर लोगों को दिग्भ्रमित कराने का प्रयास कर रहे है जो प्रशासन के बौखलाहट को दर्शाता है। किसान जनता पार्टी के संरक्षक सुकुल नारायण देव ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ कहते हैं कि जिस तरह से किसी व्यक्ति के बैंक खाता में कितना रुपैया है यह बात दूसरे को नहीं बताया जाता है ठीक उसी प्रकार रजिस्टर टू जिसके नाम पर है उसी को दिया जा सकता है। इसलिए अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ से आग्रह होगा कि यदि उनमें साहस है तो वे माननीय झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह से पूछें कि किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह को ही गिरिडीह जिला के सभी मौजा के रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देने का आदेश क्यों किए? तिसरी अंचल के किसान जनता पार्टी के सभी सदस्यों और किसानों ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिक संख्या 5925/2022 में पारित आदेश के आलोक में जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल के अंचल अधिकारी दनादन रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति दे रहे हैं पर तिसरी अंचल अधिकारी ना ही माननीय न्यायालय का आदेश मान रहा है और ना ही अपने वरीय अधिकारी अपर समाहर्ता महोदय का इसलिए किसान ही अब तिसरी के भ्रष्ट अंचल अधिकारी को उसका औकात बताएगा। रोड जाम कार्यक्रम में अन्ना मुर्मू, मुंशी मुर्मू, मुन्ना टुडू, तालो हेंब्रम, मंजू हंसदा, जहांगीर अंसारी, मालती देवी मुकेश राय, घनश्याम पंडित सहित सैकड़ों किसान बैठे हुए हैं।

