भरनो में किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर हाइब्रिड धान बीज का वितरण

भरनो लैंप्स लिमिटेड में किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर हाइब्रिड धान बीज का हुआ वितरण।

भरनो (गुमला):- भरनो मुख्यालय के स्कूल चौक स्थित भरनो लैंप्स लिमिटेड में शुक्रवार को प्रखंड के किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान राशि पर हाइब्रिड धान बीज का वितरण किया गया।इस दौरान किसानों को डीआरआरएच-2 किस्म के नंबर-1 एवं नंबर-2 हाइब्रिड धान बीज 160 रुपये की दर से उपलब्ध कराया गया।धान बीज वितरण कार्यक्रम में भरनो प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने दर्जनों किसानों के बीच बीज का वितरण किया।उन्होंने किसानों से अनुदानित बीज योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।प्रमुख पारस नाथ उरांव ने कहा कि भरनो लैंप्स लिमिटेड के माध्यम से किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज के उपयोग से धान की बेहतर पैदावार संभव है,इसलिए किसान समय पर बीज लेकर खेती की तैयारी करें।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और खेती को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।किसानों को इन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए।मौके पर भरनो लैंप्स लिमिटेड के सचिव देवराज सिंह,पीके सिंह,किसान नागेश्वर महतो,फूलचंद बड़ाइक,फूलवंती केरकेट्टा,पूनम देवी,सोनिका कुमारी,बिरसा उरांव,बुद्धू उरांव सहित अन्य कई किसान उपस्थित थे।