भीषण गर्मी में लायंस क्लब की पहल, राहगीरों को बांटा सत्तू शरबत और शीतल जल

आज हंगर सर्विस एक्टिविटी के तहत लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा कड़ाके की धूप को देखते हुए राहगीरों के बीच सत्तू शरबत एवं शीतल जल का वितरण का कार्यक्रम ताह कंपलेक्स के समीप बड़ा पोस्ट ऑफिस गांधी चौक गिरिडीह में किया गया, जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगों को सत्तू शरबत एवं शीतल जल का ग्रहण कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद,क्लब कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा एवं लायन गौतम सागर का अहम भूमिका रही।