भारतीय संस्कृति संपूर्ण सृष्टि के कल्याण की भावना से अनुप्राणित है : नीरज श्रीधर
भारतीय संस्कृति संपूर्ण सृष्टि के कल्याण की भावना से अनुप्राणित है : नीरज श्रीधर
विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,नवादा के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली के आधार पर पीयूष कुमार, बबलू कुमार ,विवेक कुमार ,रोहित कुमार ,प्रियंका कुमारी ,काजल कुमारी तथा
आँचल कुमारी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जास्मीन खान, खुशबू कुमारी
तथा गीतांजलि कुमारी के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गुड्डी कुमारी, आँचल कुमारी तथा साक्षी कुमारी के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नीरज श्रीधर ने बताया कि आज संपूर्ण विश्व पृथ्वी दिवस मना रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भी पृथ्वी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न हो तथा पृथ्वी के संरक्षण के प्रति उनके मन में भावना जागृत हो इसी को ध्यान में रखते हुए आज रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें यह बताया गया कि हमें पृथ्वी के संरक्षण की बात को अपनी दिनचर्या में क्यों शामिल करना चाहिए। क्योंकि जब तक धरती है तभी तक हमारा अस्तित्व है। भारतीय संस्कृति को यदि हम आत्मसात् करते हैं तो अलग से पृथ्वी के संरक्षण की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि भारतीय सभ्यता और संस्कृति संपूर्ण सृष्टि के कल्याण की कामना करने वाली है।
इस अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार, रमेश राम ,इसी विद्यालय की पूर्व प्रधानमंत्री अनिशा कुमारी सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।
