भारत का तो पता है लेकिन पाकिस्तानी क्यों नहीं चाहते 2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी जीते

0
Untitled

भारत में चल रहे 2024 के लोकसभा इलेक्शन पर एक और पाकिस्तानी नेता ने बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की हार की दुआ की है। साथ ही पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी की जीत की मन्नत मांगी है।

पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी को डर है कि नरेंद्र मोदी निरंतर तीसरी बार भारत में सरकार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हर कोई चाहता है कि नरेंद्र मोदी ये इलेक्शन हार जाएं।

याद दिला दें कि फवाद चौधरी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात खुले तौर पर कबूल की थी।

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के संबंध तभी सुधरेंगे जब पाकिस्तान और भारत दोनों में चरमपंथ कम होगा। पाकिस्तान में हिंदुस्ताव के लिए कोई नफरत नहीं है, मगर हिंदुस्तान में बीजेपी व आरएसएस गठबंधन पाकिस्तान के लिए नफरत फैला रहा है। वे मुस्लिमों के प्रति नफरत फैला रहे हैं। ये हमारी जिम्मेदारी है कि इस विचारधारा के लोगों को हराया जाए। मुझे लगता है कि हिंदुस्तानी जनता मूर्ख नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *