भाकपा से अभय कुमार भूइंया होंगे पलामू लोकसभा के उम्मीदवार —रूचिर तिवारी

0
7088780b-c41a-4048-bc48-cc042eee12bc

भाकपा से अभय कुमार भूइंया होंगे पलामू लोकसभा के उम्मीदवार —रूचिर तिवारी

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पलामू लोकसभा स्तरीय बैठक होटल त्रिपाठी इंटरनेशनल सादिक चौक में हुई जिसकी अध्यक्षता सूर्यपत सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे बैठक में गढ़वा जिला कमेटी के नेतागण उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम पलामू लोकसभा सीट के उम्मीदवार अभय कुमार भूइंया को घोषित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतकों मैं कमर कस लिया है पलामू के आम जनता एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को हराकर भाजपा के उम्मीदवार अभय कुमार भूइंया को जीतने का संकल्प लें। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव श्री रुचिर तिवारी ने कहा कि पलामू के पुत्र स्थानीय उम्मीदवार अभय कुमार भूइंया के चुनाव चिन्ह हसुआ बाली जो की सीपीआई के घोषित प्रत्याशी हैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शुरू से किसान मेहनतकश गरीब मजदूरों का प्रतिनिधित्व करते आई है और आगे भी उनकी लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी। ऐसी स्थिति में अभय कुमार भूइंया को जीताकर गरीब मजदूर किसानों का राज कायम करने में जनता अपनी भागीदारी बनाएं। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह,एवं गढ़वा जिला के वरिष्ठ नेता गणेश सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी शुरू गरीब मजदूर शोषण बंचितो के हक एवं अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते आई है लड़ाई आगे भी जारी रहेगा। पलामू में विकास एवं व्यवस्था में बदलाव के लिए इस बार यहां की जनता सीपीआई के प्रत्याशी को वोट दें। बैठक में 31 सदस्यी पलामू लोकसभा संचालन समिति की गठन किया गया जिसमें पलामू जिला एवं गढ़वा जिला कमेटी के लोग रहेंगे। साथ ही साथ 11 सदस्य चुनाव कमेटी के सदस्य रहेंगे जिसके संयोजक पलामू जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया। बैठक को जितेंद्र सिंह ,सुरेश ठाकुर, उमेश सिंह चेरो, एकता के अध्यक्ष प्रेम भसीन, गढ़वा जिला सचिव राजकुमार राम, रामेश्वर प्रसाद अकेला, जनेश्वर भूइंया , शहीद कई लोगों ने संबोधन किया। बैठक में जमालुद्दीन ,निरंजन फेकन उरांव,राम राज तिवारी,नसीम राइन, राजेंद्र बैठा चंदन कुमार भूइंया, चंद्रशेखर तिवारी सोनू अहमद ,गणेश राम , करीमन पासवान ललन कुमार सिंह ,बबन राम, गणेशा शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *