भाकपा ने मनाया नवंबर क्रांति शहीदों को किया नमन।
आज नवंबर क्रांति के अवसर पर इफ्टा कार्यालय में सोवियत क्रांति मनाकर शहिदों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यपत सिंह ने किया।और उन्होंने सोवियत क्रांति के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि 1917 में व्लादिन लेकिन के नेतृत्व में तानाशाही जार के सता को खत्म किया और इसके बाद दुनिया के अंदर में क्रांति तेज हुई और बहुत सारे देश आजाद हुए। जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि नवंबर क्रांति जो रूस में हुआ था जार के तनाशाही सत्ता तो खत्म हुआ ही था लेकिन हिंदुस्तान के अंदर भी हिंदुस्तान के नौजवानों ने इस क्रांति से सबक लेकर अंग्रेजों से लोहा लिया भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद खुदीराम बोस , सुखदेव राजगुरु जैसे अमर शहीद और अन्य वीरों ने देश के आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जरूरत है आज के नौजवानों को भी सोवियत क्रांति पढ़ने की और उसे समझने की ताकि भ्रष्टाचार रूपी कोढ़ जो हिंदुस्तान के अंदर फैला हुआ है उसको कैसे मिटाया जाए और एक जूटता दिखाया जाए। मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि लेनिन के नेतृत्व में जो क्रांति हुई थी वह मजदूर और किसने की क्रांति थी शोषण और अत्याचार के विरुद्ध वह क्रांति थी जिसमें समाजवादियों की सत्ता स्थापित हुई जो पहले सत्ता थी। आज भी हिंदुस्तान के अंदर किसान और मजदूरों की स्थिति खराब है जिसे सुधारने के दिशा में हम सब लोग को मिलकर काम करने चाहिए। बैठक में राज्य परिषद सदस्य सुरेश ठाकुर, ललन कुमार सिन्हा, नसीम राइन, बबल राम आदि कोई लोग उपस्थित

