भाकपा माले ने बेंगाबाद प्रखंड में चलाया विनोद सिंह के लिए जन संपर्क अभियान

0

भाकपा माले ने बेंगाबाद प्रखंड में चलाया विनोद सिंह के लिए जन संपर्क अभियान।

 

चंदन पांडे,गिरिडीह

कहा, मोदी सरकार को देश के गरीबों की चिंता नहीं। जनता सिखाएगी सबक।

आज बेंगाबाद प्रखंड के बसमत्ता तथा मुंडराडीह में भाकपा माले ने जन संपर्क अभियान चलाकर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया प्रत्याशी कॉमरेड विनोद सिंह को जिताने की अपील की।

अभियान की अगुवाई कर रहे माले नेता राजेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार देश के गरीबों के लिए अभिशाप बन चुकी है। मोदी सरकार आम जनता के लिए तबाही और कंपनियों के लिए खुशहाली लाने के लिए याद की जाएगी। इस सरकार ने देश के युवाओं को रोजगार के नाम ठगा है। जनता मोदी सरकार को माफ नहीं करेगी।

श्री यादव ने लोगों से घर घर से सहयोग करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड विनोद सिंह को वोट देने की अपील की।

मौके पर अन्य के अलावा शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, दिनेश यादव, पियारी यादव, दशरथ पासवान, अशोक पासवान, सुरेंद्र पासवान, महेश यादव, टिंकू यादव, संदीप पासवान, सुरेश त्रिवेदी, जनाब अंसारी, आजाद अंसारी, मकसूद अंसारी, समशुल अंसारी, एतवारी अंसारी, जब्बार अंसारी, संजीत यादव, डेगन यादव, सूरज दास सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *