भाजपाई नहीं चाहते की जनता को सीधा लाभ मिले पलामू का विकास हो: राजेंद्र सिन्हा
भाजपाई नहीं चाहते की जनता को सीधा लाभ मिले पलामू का विकास हो: राजेंद्र सिन्हा
झामुमो ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर किया कड़ा हमला
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने भाजपा द्वारा दिए गए बयान के बाद स्थानीय जिला कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेस कर कड़ा हमला किया है। राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा “अगर भाजपा की ओर से कोई रोक नहीं, तो फिर भाजपा के डाल्टनगंज से विधायक आलोक चौरसिया जी, पांकी से विधायक शशिभूषण मेहता जी, विश्रामपुर से विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी जी और स्वयं पुष्पा देवी जी आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में क्यों नहीं जाते? झामूमो की सरकार में सबों को सम्मान दिया जाता है। जबकि सभी भाजपा विधायकों और सांसद के नाम की लगी कुर्सी खाली रह गई। इन्हें बताना चाहिए कि क्या ये लोग नहीं चाहते कि जनता को सीधे लाभ मिले? सच्चाई ये है कि भाजपाई बिचौलियावाद के पोषक और संरक्षक रहे हैं। इन लोगों की हमेशा से चाहत है कि ब्लॉक में बिचौलिया हावी रहें और इन्हे इनके हिस्से का लाभ मिलता रहे। आज जब जनता को पदाधिकारी सीधा उनके द्वार तक पहुंच लाभ पहुंचा रहे हैं, तो इनसे ये सब जनहित के काम बर्दास्त नहीं हो पा रहा है। इन्हें माननीय मुख्यमंत्री से राजनीतिक सुचिता सीखना चाहिए कि कैसे वो प्रधानमंत्री जी का अभिवादन करते हैं, कैसे स्वागत करते हैं! जबकि भाजपाई विधायकगण माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रमों से भाग जाते हैं। विकास होता देख इन लोगों को घबराहट होती है, अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती दिख रही है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा ने कहा “भाजपा विधायक पुष्पा देवी सहित सभी भाजपाइयों की अंतरात्मा मर चुकी है। भाजपा के लोगों को याद करना चाहिए था की पूर्व के रघुबर सरकार में सहिया महिलाओं और पारा टीचरों पर लाठी चार्ज होता था, जनता पर अत्याचार होता था, पलामू की बेटी के पिता को कैसे रघुबर दास ने अपमानित किया था, ये पूरे पलामू को याद है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने सम्मान के साथ चाय पिलाकर, विधायक पुष्पा देवी की पूरी बात सुनी और उनका ज्ञापन भी लिया, और सभी समस्याओं का निवारण का भरोसा दिलाया। अचानक से तकलीफ होते देख लग रहा है की भाजपा आलाकमान ने जैसे उन्हें कार्यक्रम में जाने को माना किया है, वैसे ही इनसे प्रेस कांफ्रेंस भी कराया गया है। काश भाजपा इन्हें विकास करने की बात कहती, नकारात्मक राजनीति की नहीं।
राजेंद्र सिन्हा ने आगे कहा रघुबर दास जी ने जब 5000 स्कूलों को हमेशा के लिए बंद कर दिया था, तब तो ये लोग सोए हुए थे। आज इनके दुख के कारण को जनता अच्छे से समझ रही है, जब स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खुल रहा है, ये घड़ियाली आंसू बहाते दिख रहे हैं। अबुआ आवास मिलता देख, छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिलता देख ये लोग पूरी तरह से हिल गए हैं। भाजपा के नेताओं से अनुरोध है कि अखबारों में बयानवीर बनने से अच्छा है कि क्षेत्र में जाएं और आम आदमी को योजनाओं का लाभ दिलाएं। ख़ैर आयातित भाजपाई विधायक-सांसद भाजपा के लोगों से ही नहीं मिलते, तो आम जनता से क्या ही मिलेंगे। इस कांफ्रेंस में सचिव सन्नू सिद्धिकी, उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, संयुक्त सचिव उमा सिंह उपस्थित थे।
