भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को लेकर हुई बैठक

0
02092e6e-a88c-4b57-a517-f9cec81c9966

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को लेकर हुई बैठक

बालूमाथ ।बालूमाथ भाजपा मंडल कार्यालय में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई ।जिसमें चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन के के लिए भारी संख्या में भाजपाइयों जुटने की बात कही गयी ।मौके पर मुख्य अतिथि लातेहार विधानसभा चुनाव प्रभारी रामदेव सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 26 अप्रैल को बालूमाथ मंडल से चतरा लोकसभा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को चतरा चलना है ।नामांकन के लिए झंडा, पोस्टर,पट्टा,टोपी लगा करके बालूमाथ मंडल से सभी कार्यकर्ता चतरा के लिए चलेंगे ।आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा दिए जा रहे नारे अबकी बार 400 बार के लक्ष्य को पूरा करना है ।मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू,जिला युवा महामंत्री सूरज शाह,सभी शक्ति केंद्र प्रभारी रामकुमार गुप्ता,लछमन कुशवाहा,सोमनाथ भगत,पंचानंद पांडे,रमेश पांडे,पंकज कुमार सिंह,प्रदीप यादव,संयोजक रविंद्र प्रसाद गुप्ता,संजीव गुप्ता,विजय ठाकुर,गजेंद्र,हिमांशु,महावीर तुरी राजेंद्र प्रसाद,संतु भगत,सहसंयोजक रघुनंदन सोनी,जितेंद्र प्रसाद,विनोद यादव युवा मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव,लालजी उरांव,महादेव यादव के समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *