भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

0
f8753e0a-ff80-4c66-8f72-a3432570c16c

भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यसमिति की शाम बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी समेत अन्य लोग शामिल हुए।
बैठक में संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी 28 जुलाई को हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण करना सुनिश्चित किया गया। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हर बड़े बुजुर्ग नौजवानों को सुनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं मन की कार्यक्रम के बाद बूथ कमिटी की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
हर बूथ पर बूथ कमिटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रायशुमारी होगी। साथ ही बूथ कमिटी में नए एवं ऊर्जावान नौजवान कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कई कार्यक्रमों का होना है। इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *