भाजपा नेता निर्भय शहाबादी के घर पर मकर संक्रांति पर हुई भव्य स्वागत समारोह और चूड़ा-दही भोज”
गिरिडीह भाजपा पार्टी के पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी के आवासीय कार्यालय में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत चूड़ा दही के भोज का भव्य आयोजन किया गया।शहर के डॉक्टर लेन रोड स्थित आवासीय कार्यालय में इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पार्टी के नेता ,कार्यकर्ता और कई आम जनों तथा गणमान्यों ने पहुंचकर इस पारंपरिक भोज का आनंद उठाया तथा एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी।इस मौके दही ,चूड़ा, लजीज सब्जी, तिलकुट की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर शहाबादी ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं दी।

