भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, दी बधाई

0
8d640c76-98c0-46bb-bffa-82d8247c6d91

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, दी बधाई

लातेहार : चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद के रूप में कालीचरण सिंह के चुने जाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में साफ-साफ खुशी देखा जा रहा है । लातेहार जिले के सभी प्रखंडों के चौक चौराहा में भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं ,मंडल अध्यक्ष तथा पार्टी से जुड़े लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दिया है। इस बाबत अपनी जीत सुनिश्चित होने पर कालीचरण सिंह ने बताया कि यह लोकतंत्र की जीत है जनता की जीत है । चतरा संसदीय क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना अब उनका एकमात्र लक्ष्य है। जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है। वे उसे विकास कार्य को गति देकर अदा करेंगे। लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जनता ने राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत होकर भाजपा को चुना है यह बहुत ही सुखद बात है। इधर चंदवा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि जनता ने विकास कार्यों से खुश होकर भाजपा को चुना है । आगे बीजेपी जनता के सुख-दुख का साथी बनी रहेगी। पार्टी के कार्यकर्ता दीपक निषाद, मंटू केसरी,राजेंद्र यादव पप्पू आजाद,आशीष कुमार, रोहित शाहदेव समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *