भाजपा गढ़वा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त
भाजपा के आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने प्रखंड स्तर पर प्रभारी का गठन किया है। मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि 21 जुन को योग दिवस पर सभी प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद 24 जुन को सभी प्रखंड मुख्यालय पर भाषा विवाद मामले, स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार जनसमस्याओं को लेकर आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तर पर प्रभारी बनाए गए हैं जिसमें रंका में विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, रमकंडा में ओमप्रकाश केशरी, डंडा में ब्रजेश उपाध्याय, गढ़वा में सांसद बीडी राम, मेराल में बालमुकुंद सहाय, चिनियां में सुरज गुप्ता, खरौंधी में शारदा महेश प्रताप देव, केतार में रघुराज पाण्डेय, भवनाथपुर में मधुलता कुमारी, सगमा में इंद्रमणि जायसवाल, धुरकी में पुर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, डंडई में अनीता गुप्ता लक्ष्मण राम, बंशीधर नगर में पुर्व विधायक भानु प्रताप शाही रमना में अरविंद तुफानी, विशुनपुरा में राजीव रंजन तिवारी, मझीआंव में पुर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांडी में ओमप्रकाश तिवारी, बरडीहा में ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भंडरीया में मुकेश निरंजन सिन्हा, बड़गड़ में कुंवर सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

