झारखंड के महापुरुषों के सपनों को आजसू करेगी पूरा : चंद्रशेखर सिंह छोटू

झारखंड के महापुरुषों के सपनों को आजसू करेगी पूरा : चंद्रशेखर सिंह छोटू

चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में आजसू नेता पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल होने को हुए रवाना

मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह डालटनगंज -भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू अपने पार्टी नेताओं के साथ रांची में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए रविवार की सुबह मेदिनीनगर से रवाना हुए। ये सभी पार्टी के नेता रांची स्थित खेल गांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह सह बलिदान दिवस के रूप में मनाने के लिए कई वाहनों से निकले।
कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दे पर भावी रणनीति तैयार करने को ले मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के महापुरुषों के बलिदानों को याद किया जाएगा। साथ ही उनकी वीर गाथा व उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए किए गए उनके योगदान व बलिदान को स्मरण कर भावी रणनीति तैयार की जाएगी। डालटनगंज- भंडरिया विधानसभा वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में मेदिनीनगर शहर व रामगढ़ के महत्वपूर्ण साथी रांची के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चंद्रशेखर सिंह छोटू के साथ उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, चैनपुर प्रखंड कमेटी के अख्तर अंसारी, भुवनेश्वर प्रजापति, मणि कुमार चंद्रवंशी, बबलू डोगरा, ओम प्रकाश सिंह, राजीव रंजन पांडेय, रामेश्वर प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, अवध यादव, राकेश कुमार, ट्विंकल साहू, संजय ठाकुर मनोज कुमार सुजीत तिवारी व अशोक कुमार सहित कई शामिल थे।

You may have missed