बगोदर और गिरिडीह के दो बीएड कॉलेजों के बीच MOU, शैक्षणिक सहयोग और शिक्षक-प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा
रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बगोदर और स्कॉलर बीएड कॉलेज, गिरिडीह के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से दोनों संस्थानों के शिक्षक-छात्र विनिमय, अतिथि व्याख्यान, वर्कशॉप, सेमिनार और शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
MOU पर रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे और स्कॉलर बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी खेवाला ने हस्ताक्षर किए। मौके पर डॉ. जगदीश मेहता, प्रशांत कुंदन और डॉ. संतोष कुमार उपस्थित रहे। यह समझौता तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा। इससे दोनों कॉलेजों के बीच शैक्षणिक अनुभव साझा करने और शिक्षक-प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।

