बगड़ू में नव पदस्थापित थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने संभाला पदभार

कहा शांति व्यवस्था बनाए के साथ जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर रहेगा जोर

लोहरदगा। जिले के बगड़ू थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान निवर्तमान थाना प्रभारी नरेश कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा। मौके पर थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा नए थाना प्रभारी का स्वागत किया गया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा ताकि लोग निःसंकोच अपनी समस्याएँ पुलिस के सामने रख सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पूरी तत्परता से जनता की सेवा में खड़ी है और अपराध नियंत्रण के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निवर्तमान थाना प्रभारी नरेश कुमार ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बगड़ू क्षेत्र के लोग काफी सहयोगी हैं और उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में भरपूर सहयोग मिला। ज्ञात हो कि उनका तबादला नोडल पदाधिकारी, माननीय न्यायाधीश प्रथम न्यायालय लोहरदगा के पद पर हुआ है।

You may have missed