“बेतला टाइगर सफारी और पलामू किला को मिली नई पहचान, विधायक रामचंद्र सिंह की पहल लाई रंग
झारखंड सरकार ने राज्य वन्यजीव बोर्ड 15.वी बैठक में बेतला में टाइगर सफारी और पलामू किला का जिर्णोद्धार का मिला अनुमति, स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह का पहल लाया रंग हजारों स्थानीय लोगों को मिलेगी रोजगार।विधायक को बरवाडीह प्रखंड वासियों ने दिया बधाई साथ ही लोगों में हर्ष का है माहौल।
बरवाडीह(लातेहार): झारखंड सरकार के निर्देश पर राज्य वन्यजीव बोर्ड की 15.वी बैठक में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अलका तिवारी के नेतृत्व में बैठक किया गया ।इस बैठक में मनिका विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट विधायक रामचंद्र सिंह के साथ- साथ कई प्रशासनिक अधिकारी बैठक में शामिल हुए।साथ ही विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रमुखता से बेतला टाइगर सफारी, पलामू किला का सुंदरीकरण कोयल झील का सुंदरीकरण केचकी संगम का सुंदरीकरण बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के पुटवागढ में जु,पार्क बनाने को लेकर बैठक में प्रमुखता से अवगत कराए ।जिसके बाद सभी बातों को ध्यान में देखते झारखंड सरकार के बैठक में अनुमती दिया । वहीं इन सभी काम का अनुमती मिलने पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट विधायक रामचंद्र सिंह को लोगों ने बधाई दी । झारखंड आंदोलनकारी केन्द्रीय सचिव सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अलीहसन अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी, अनील सिंह, रविन्द्र राम,दिपू तिवारी सईद अंसारी ,हेसामूल अंसारी ,अजय चंद्रवंशी, समसूल अंसारी, अनवर अंसारी, सलीम अंसारी, समीम अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता, अजीत कुमार , पूर्व मुखिया संजय सिंह ,उमेश रजक ,जयप्रकाश रजक ,पुनम देवी इन सभी लोगों ने विधायक रामचंद्र सिंह को बधाई देते हुए कहां की विधायक जी हर काम को गंभीरता से लेते हैं और काम को पुरा करते हैं जनता में हर्ष का माहौल है।

