बेरमो प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया

0
Untitled

बेरमो प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

बेरमो: बोकारो उपयुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा बेरमो प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला परिवहन कार्यालय के जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन गोविंद कुमार सिंह, अरुण कुमार, अनीश सिंह मौजूद थे। जिला परिवहन कार्यालय से आए पदाधिकारी एवं कर्मियों ने शिविर में आए लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन लिया। साथ ही लोगों को परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित योजनाओं सडक सुरक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022, झारखंड गुड सेमेरिटन पॉलीसी 2020 एवं हिट एण्ड रन से संबंधित मामलें को के बारे में पंपलेट वितरण कर जागरूक किया।उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती क्षेत्र के अंतिम लाभुकों तक लाभ पहुंचाने के उदेश्य से जिले के विभिन्न प्रखण्डों में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *