बेरमो में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा.

0
Untitled

बेरमो में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा.

ऑटो मे बैठे एक व्यक्ति की हुई मौत.

बाइक के चकमा देने से हुआ हादसा.

बेरमो :बेरमो थाना क्षेत्र के रामविलास हाई स्कूल के समीप एक ऑटो बाइक से चकमा खा कर अनियंत्रित होकर पलट गई.इस दुर्घटना में ऑटो मे बैठे नावाडीह के आहरडीह निवासी शिवनन्दन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी.घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतक के परिजन रोते हुए घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था. इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *