बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक प्रवास के दौरान पहुंचे जारंगडीह उत्तरी पंचायत

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक प्रवास के दौरान पहुंचे जारंगडीह उत्तरी पंचायत
पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचायत वासियों को किया जागरूक
बुलंद आवाज में गूंजा नारा, हमलोगों ने ठाना है बेरमो को जिला बनाना है
बेरमो: बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और संघर्षों की इस कारवां में तिसरे चरण का कार्यक्रम पंचायत स्तरीय जन जागरण का शुभारंभ 11जून 2024 से किया है। जो 31जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा।इसी क्रम में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक प्रवास के दौरान जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय पहुंचे और जारंगडीह उत्तरी पंचायत वासियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त करते हुए बेरमो को जिला बनाओ को लेकर लोगों जागरूक किया। जिस क्रम में हाथों में तख्तियां थाम बुलंद आवाज में नारेबाजी की गई, हम लोगो ने ठाना है बेरमो को जिला बनाना है, झारखंड सरकार सुन लो हमारी पुकार जिला दो या जेल दो। वंही अपने सम्बोधन में कहा की पंचायत स्तरीय जन जागरण 51दिनो का कार्यक्रम है जो प्रवास के साथ चल रहा है। जन जागरूकता का कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने के लिए झारखंड सरकार पर दवाब बनना है। जहां संयोजक ने बताया कि अगामी 31जुलाई को अनुमंडल मुख्यालय में शक्ति परीक्षण के रूप में महाजुटान एंव 1अगस्त 2024को सम्पूर्ण बेरमो अनुमंडल बंद का आह्वान किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि इस बार आर पार की लड़ाई है। या तो झारखंड सरकार जिला दे या फिर जेल दे मांग को लेकर बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति निरंतरण आगे की ओर बढ़ती जा रही है जो अब थमने वाला नहीं है। मौके पर जारंगडीह उत्तरी पंचायत की मुखिया फिरोज खातुन, उप मुखिया रुबी देवी, वार्ड सदस्य पूजा मूर्मू आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका रीना देवी, सुनिता देवी, शक्ति कुमारी, निशा देवी, सहित अन्य कई लोग इस कार्यक्रम मे शामिल है।