अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अब एयर इंडिया की एक और ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खामी सामने आई है

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अब एयर इंडिया की एक और ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खामी सामने आई है।

हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के कारण वापस हांगकांग लौटाया गया। यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर द्वारा संचालित थी। जानकारी के अनुसार, विमान को हांगकांग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया की तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है, ताकि गड़बड़ी के कारणों का पता लगाया जा सके।

You may have missed