बीजेपी विधायक को अपनी ही पार्टी के नेता से जान का खतरा, मुख्यमंत्री और अमित शाह को लिखा पत्र

0
30c8e36abfa45d168b1c7aefe93f9087f1aafb9f23e7e2aa393f11962fb422f3

यूपी के गोरखपुर कैंपियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विधायक का इल्जाम है कि राजीव रंजन चौधरी नाम के शख्स ने उनकी हत्या की साजिश रची है. हालांकि इन इल्जामों पर राजीव रंजन ने सामने आकर बड़ा खुलासा किया है. राजीव रंजन चौधरी ने विधायक पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वह बीजेपी कार्यकर्ता हैं।

राजीव रंजन ने कहा, मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और मेरी मां जिला पंचायत सदस्य हैं. विधायक फतेह बहादुर फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर मुझे और मेरे परिवार को जेल भेजना चाहते हैं। वे पहले भी लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं. उन्होंने इल्जाम लगाया कि विधायक उनकी हत्या कराना चाहते हैं और वह खुद एसपी से मिले हुए हैं. चौधरी ने सीएम योगी से सुरक्षा के लिए मदद मांगी है।

जिला पंचायत सदस्य और राजीव रंजन की मां सरोज देवी ने कहा, “विधायक लगातार उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे परिवार की रक्षा करें, क्योंकि मुझे विधायकों से धमकियां मिल रही हैं।”

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने विधायक के इल्जामों की जानकारी दी. उन्होंने कहा, विधायक का इल्जाम है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है, जिसके बाद पुलिस तेजी से मामले की जांच कर रही है. विधायक ने जिस शख्स पर इल्जाम लगाया है उसकी मां बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य हैं।

शिकायत के बाद कुछ लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दर्ज की गई हैं. एसएसपी के मुताबिक, विधायक को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसके तहत फिलहाल उनकी सुरक्षा में कुल 11 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *