बीजेपी ने हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया,

0
88d03cfc-034d-44e6-8650-5e27e468e5fb

बीजेपी ने हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया। आक्रोश प्रदर्शन भाजपा जिला कार्यालय से लेकर समाहरणालय तक किया गया। इस दौरान हेमंत सरकार को बर्खास्त करो भ्रष्ट हेमंत सरकार वापस जाओ आदि अनेकों नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने उपायुक्त गढ़वा को महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है चारों ओर लुट मचा हुआ है सत्ता में बैठे मंत्री विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक का गर्दन भ्रष्टाचार में डुबा हुआ है भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में लुट का कारोबार चल रहा है जनता हाहाकार कर रही है ब्लॉक से लेकर समाहरणालय तक भ्रष्टाचार चरम पर है। झामुमो मंत्री गढ़वा को लुटने में लगे हुए हैं जनता बालु पानी के लिए हाहाकार कर रही है युवाओं को रोजगार देने में सरकार विफल रही है महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है
पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं महिलाओं आम जनता के साथ धोखा देने का काम किया है होम गार्ड से लेकर सभी विभागों के लोग हर दिन प्रदर्शन कर रहे हैं भाजपा सरकार ने रोजगार देने का काम किया था लेकिन झामुमो सरकार रोजगार छीन रही है भाजपा नेता बिनय चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में लुट की छुट है हेमंत सरकार जब से सत्ता में आई है एक भी योजना नहीं बना सकी है वर्तमान में सत्तासीन हेमंत सरकार युवाओं के हित में नियोजन नीति नहीं बना पाए है रोजगार के लिए युवा भटक रहे हैं।
बिरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगत सिंह साहु शिवधारी राम सुरज गुप्ता मुरली श्याम सोनी उमेंद्र यादव रामाशीष तिवारी संजय भगत राजीव रंजन तिवारी हरेंद्र द्विवेदी ठाकुर महतो मधुलता कुमारी रवीन्द्र पासवान मनोज जायसवाल,अंजली गुप्ता, कंचन जायसवाल, उदय कुशवाहा उदय प्रजापति पार्वती सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप रामलला दूबे मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी ब्रजेश उपाध्याय आईटीसेल संयोजक गुड्डू तिवारी, बजरंग प्रसाद बृजेन्द्र पाठक,संजीत तिवारी, अरुण कुमार ओमप्रकाश पासवान विकास तिवारी, कन्हाई प्रसाद अरूण तिवारी, जयंत पाण्डेय, मनउअर खां,अनित तिवारी, मुरारी यादव ,संतोष तिवारी,संजय तिवारी, शैलेंद्र पांडे निखिल तिवारी आयुष दुबे ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *