बचपन प्ले स्कूल और कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट बच्चों द्वारा किया गया कार्यक्रम

0
bf5781c6-58e4-4301-862e-d82873fae9d3

बचपन प्ले स्कूल और कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट बच्चों द्वारा किया गया कार्यक्रम

चंदन पांडे,गिरिडीह

बभन टोली स्थित बचपन प्ले स्कूल और कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट में आज होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने होली के गानों पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये और आपस में रंग खेल कर होली के त्यौहार को बहुत धूमधाम से मनाया सभी बच्चे सफेद वस्त्र पहनकर रंग से रंगीन हो रखे थे। कला कुंज की निर्देशिका राखी झुनझुनवाला ने कहा होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और बचपन प्ले स्कूल में हम लोग कोशिश करते हैं कि सभी बच्चों को भारतीय संस्कृति का प्रतीक हर त्यौहार मना कर उनकी जानकारी दी जाए। साथ ही साथ सभी गिरिडीह वासियों को बचपन प्ले स्कूल और कला कुंज के तरफ से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई ।रंग और पिचकारी भी गिफ्ट के तौर पर बच्चों को दिया गया। कुछ अभिभावक भी वहां उपस्थित थे वह भी इस कार्यक्रम को देखकर और बच्चों को मस्ती करते देखकर काफी खुश थे। और अंत में राखी झुनझुनवाला जी ने बच्चों को सुरक्षित होली खेलने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर निखिल झुनझुनवाला, अर्चना मैम ,नौशीन मेम, प्रिया मैंम वर्षा मैंम नीतू ,विनोद, सावित्री , डब्लू सिंह आदि का पूर्ण सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *