बंगाल में खुला विकास का नया द्वार : अमृतांजलि दुबे
बंगाल में खुला विकास का नया द्वार : अमृतांजलि दुबे
महिलाये, बेटी बहन रहेंगी सुरक्षित
गढ़वा । पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर गढ़वा पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह भाजपा की फायर ब्रांड हिंदूवादी नेत्री अमृतांजलि दुबे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में 206 भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में नया इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है ।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मतदाताओं का बड़ा हिस्सा ममता को नकार दिया है । ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट कर रह गई है । एसआईआर की नीति लागू कर अवैध मतदाताओं के नाम हटाए गए । भाजपा के नेतृत्व में महिलाओं ने खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए बहुमत दिया है । टीएमसी के गढ़ माने जानेवाले क्षेत्रों में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है ।
उन्होंने कहा कि यह बंगाल की जीत है । यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है । सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम और पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करने का परिणाम है जो आज भाजपा के पक्ष में है । आज पूरा देश गौरान्वित महसूस कर रहा है । पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने बिना डर और दबाव के मतदान किया है और सबका साथ सबका विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है ।
उन्होंने कहा कि असम के साथ बंगाल, पांडिचेरी में भी भाजपा के सत्तासीन होने के बाद देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा । पश्चिम बंगाल में जीत हासिल कर भाजपा ने विकास का नया द्वार खोल दिया है । बीजेपी बहुसंख्यकों की पार्टी है । भारतीय जनता पार्टी की योजना सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं है । विश्व गुरु का सपना पूरा होगा । आने वाले कुछ ही वर्षों में हमारे देश की क्षमता इतनी विकसित हो जाएगी कि संसार के सर्व शक्तिशाली देश भी भारत से आंख मिलाने के पहले कई बार सोचेगा ।

