बाल विवाह कुप्रथा के विरोध में चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान

0

पूरे देश में चल रहे ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के दौरान कल दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को पूरे गढ़वा जिले में लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के द्वारा बाल विवाह कुप्रथा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया जिसमे जिले के 507 स्कूलों के 123552 बच्चे, पंचायती राज के सदस्यों, महिला समूहों, आंगनबाड़ी केंद्रों में 137562 लोगो को बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक सपथ दिलाया गया तथा रैली का आयोजन किया गया साथ ही साथ रात्रि में कैंडल मार्च और एक दिया बाल विवाह से आज़ादी के नाम जलाया गया जिसमें अलग अलग स्थानों पर 6352 लोगो ने भाग लिया। गैर सरकारी संगठन लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के गढ़वा जिले के परियोजना समन्वयक श्री गणेश कुमार कुमार ने सभी पंचायती राज सदस्य, महिला समूह, स्कूली बच्चे तथा ग्रामीणों का बाल विवाह से आज़ादी के लिए किए गए कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आभार प्रकट किया और आशा जताई कि इस तरह के कार्यक्रम होने से लोगो मे जागरूकता आई है और जल्द गढ़वा जिला बाल विवाह के कुप्रथा से मुक्त हो जाएगा।
जिला समन्वयक के द्वारा बतलाया गया कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन की ओर से एक्सेस टु जस्टिस परियोजना चलाई जा रहा है जिसके तहत लोगो को बाल विवाह पर जागरूक करने का काम संस्था के द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *