बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
1c5a2758-b3c6-49eb-81cb-e61539e80b47

बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

मनिका: बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय में सरस्वती पूजा के अवसर पर बुधवार को विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरजेडी के मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी रघुपाल सिंह कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सामाजिक विषयों पर जागरूकता हेतु मनोरंजन नाटकों का मंचन किया गया। साथ ही बच्चों ने नृत्य आदि की भी प्रसूति अभिभावकों एवं दर्शकों की तालियां बटोरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरजेडीके राजद के मनिका विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने बच्चों को अद्भुत कार्यक्रम की प्रस्तुति पर धन्यवाद देते हुए कहा की बच्चों ने अपनी प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित किया है। विद्यालय परिवार को बच्चों की प्रतिभा को निखारने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय की शिक्षण संबधी गुणवत्ता उल्लेखनीय है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि रंजन यादव समेत विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *