बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद बनने पर राजेंद्र लोहरा व मुरारी ठाकुर ने दी बधाई

बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद बनने पर राजेंद्र लोहरा व मुरारी ठाकुर ने दी बधाई।

मनिका- झामुमो केंद्रीय सदस्य राजेंद्र लोहरा और झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर ने झारखंड से बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद नव निर्वाचित होने पर लातेहार स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। झामुमो केंद्रीय सदस्य राजेंद्र लोहार ने कहा कि बैद्यनाथ राम का राज्यसभा पहुंचना झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उनके लंबे समय राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। वही झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर ने कहा कि उनके नेतृत्व में झारखंड के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने बैद्यनाथ राम को सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि, उनके राज्यसभा सदस्य बनने से झारखंड को केंद्र स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा। और राज्य के विकास कार्यों को गति प्राप्त होगी।