बाबूलाल मरांडी बने विपक्ष के नेता, जनता की आवाज़ को सदन तक पहुंचाने का संकल्प……चुनूं कांत

WhatsApp Image 2025-03-07 at 11.03.24

बाबूलाल मरांडी चुने गये झारखंड BJP के विधायक दल के नेता

बाबूलाल मरांडी बने विपक्ष के नेता, जनता की आवाज़ को सदन तक पहुंचाने का संकल्प:- चुनूं कांत

गिरिडीह : भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड BJP के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे। चुनाव परिणाम के करीब चार महीने बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है।
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता चुने जाने पर बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नूकांत ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मरांडी ने हमेशा जनता की आवाज़ को बुलंद किया है, चाहे वह सड़क हो या सदन। लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की प्रतिबद्धता के चलते वे जनता के दिलों में बसे हुए हैं। अब विपक्ष के नेता के रूप में वे सत्ता पक्ष को चुनौती देते हुए जनता के मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाएंगे।

You may have missed