अज़रबैजान में अचीवर अवार्ड से नवाजे गए पर्यावरणविद कौशल व मुखिया पूनम

0
2a31f46e-3023-47b8-9d49-b5a5773be2a6

अज़रबैजान में अचीवर अवार्ड से नवाजे गए पर्यावरणविद कौशल व मुखिया पूनम

पर्यावरणविद कौशल किशोर को अबतक के जीवन मिल चुका है 63 अवार्ड

अज़रबैजान के टूरिस्ट डायरेक्टर और विश्व के साउथ ईस्ट रौशन ने पर्यावरणविद को किया अवार्ड प्रदान

पर्यावरणविद ने अपनी संस्था को विस्तार करते हुए अजरबैजान में किया कमेटी गठित

फोटो अवार्ड लेते विदेश में रौशन से और आवास पर बच्चों के साथ कौशल व पूनम

चार दिवसीय विदेश यात्रा से अपनी धर्मपत्नी सह मुखिया पूनम जायसवाल के साथ लौटे पर्यावरणविद कौशल किशोर को उनके लोगों ने भव्य स्वागत किया। श्री कौशल को रशियन कंट्री अजरबैजान में आयोजित समारोह में अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिससे उनके लोगों में खुशी का माहौल है। रशियन कंट्री से अलग हुए अज़रबैजान की राजधानी बाकू के होटल मेरीओट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह का उद्घाटन विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनरखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल और धर्मपत्नी व डाली पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल अजरबैजान देश के टूरिस्ट सेल के डायरेक्टर रौशन, मोनिका लुइस, खडवानी के साथ संयुक्तरूप से किया था। समारोह के उद्घाटन के उपरांत पर्यावरण धर्म के अनुसार अतिथियों को पौधा देने का विधान है। इसी तहत कर्नाटक का चंदन और हिमाचल का कपूर का पौधा पर्यावरणविद कौशल व मुखिया पूनम के द्वारा सभी अतिथियों को भेंट किया । अतिथियों ने कपूर का पौधा के पत्ता को टुकड़ा कर सूंघने पर बहुत प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर अतिथियों ने पर्यावरणविद को बधाई देते हुए ट्री मैन से संबोधित किया। ट्री मैन कौशल सभी लोगों को बताया कि वे अपनी जन्मभूमि पर अपने निजी खर्चे पर भारत के झारखंड राज्य के पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत के कौशल नगर में विश्व का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण करा रहे हैं जिसका निर्माण कार्य आखिरी चरण पर है। उसका उद्घाटन राज्यपाल के द्वारा होना तय हुआ है । उन्होंने वहां के लोगों को उस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने अज़रबैजान देश के राजधानी बाकू के लिटिल वेनेस में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणविद कौशल ने बताया कि उनके द्वारा चलाया गया निःशुल्क पौधरोपण अभियान और वनराखी मूवमेंट के 48 वां वर्ष और पौधा विरण व रोपण के 58 वां वर्ष पुरा होने पर वहां भी संस्था का विस्तार किया।। जिसके तहत अजरबैजान के राष्ट्रीय अध्यक्ष समरीन जैदी और मोनिका लुइस उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पौधों का वितरण व वृक्षों पर रक्षाबंधन किया गया। चार दिवसीय विदेश यात्रा से लौटने पर घर में परिजनों व शुभचिंतकों ने पर्यावरणविद कौशल व मुखिया पूनम जायसवाल का भव्य स्वागत किया। मौके पर प्रो अरुण कुमार जायसवाल, छतरपुर से जिला परिषद अमित कुमार जायसवाल, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, आराध्या जायसवाल, आशिविका जायसवाल, आद्रिका जायसवाल व अनुषा जायसवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *