अयोध्या से आए हुए पुनीत अक्षत को लेकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण

0
ea2b46dd-8b1e-4fb4-9c3d-406282053823

अयोध्या से आए हुए पुनीत अक्षत को लेकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण
बालूमाथ में बुधवार को अयोध्या श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व वहां से आए हुए पुनीत अच्छत को लेकर बालूमाथ में एक भव्य शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमणकिया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बैंड बाजा के साथ पुनीत अच्छत को लेकर शोभायात्रा दुर्गा मंडप से प्रारंभ की ।जो थाना चौक ,मुरपा मोड ,प्रखंड कार्यालय ढ़लवाही ,टमटम टोला होते हुए महावीर मंदिर में जाकर समापन किया गया। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ो श्रद्धालु ने जय श्री राम के नारा लगाते हुए बैंड बाजा के धुन पर थिरकते नजर रहे।बजरंग दल के उपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का निर्माण प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है ।इसी को लेकर पुनीत अक्षत के साथ नगर भ्रमण किया गया है ।उस दिन जो लोग अयोध्या नहीं जा पाएंगे वह अपने-अपने नजदीक के मंदिर में जाकर मंदिर को सजाए एवं वहीं पर पूजा अर्चना कीर्तन भजन,पूजा अर्चना करते हुए अपना खुशीया मनाए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष लालदेव गंझू,अखिलेश गंझू, अरुण साव, प्रेम प्रसाद गुप्ता ,प्रेम विश्वकर्मा ,अमर ठाकुर ,बबलू चौरसिया, संतन सिंह ,गंगेश्वर यादव ,बालेश्वर ठाकुर, शैलेश सिंह ,पिंटू कुमार ,संजय कुशवाहा,अमित कुमार, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *