अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सीमावर्ती इलाके में उत्पाद विभाग का छापा

0
Untitled

अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सीमावर्ती इलाके में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में स्प्रिट और रंगीन विदेशी शराब जब्त

अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध गिरिडीह और कोडरमा उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप छापेमारी कर भारी मात्रा में स्प्रिट और रंगीन विदेशी शराब को जब्त किया है। बताया गया कि दोनों जिलों की टीम ने घोड़थम्बा ओपी के करमाटांड़ पहाड़ी एवं मरकच्चो थाना के बरियारडीह में छापा मारा। इस दौरान टीम ने करमाटांड़ से 4 हजार 7सौ 50 लीटर स्प्रिट और 7 सौ लीटर रंगीन विदेशी शराब जब्त किया। वहीं कोडरमा के बरियारडीह में टीम ने 4 हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया। हालांकि दोनों ही जगह अंधेरे का लाभ उठाकर धंधेबाज मौके से भाग खड़े हुए।इस बाबत छापेमारी दल में शामिल उत्पाद अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगम ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार की रात विशेष अभियान चलाया गया। बताया कि धंधेबाजों को चिंहित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।छापेमारी दल का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह, कोडरमा उत्पाद अधीक्षक कर रहे थे। जबकि छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक गिरिडीह मनीष कुमार, कुमार महेंद्र देवगम, कोडरमा उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर निखिल कुमार, शिवसागर महतो, गिरिडीह उत्पाद में पदस्थापित हवलदार राम वचन यादव,भगवान राय,अजय सिंह,सुरेंद्र यादव,श्याम किशोर प्रसाद,बीरेंद्र सिंह समेत शास्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *