अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की
भारत रत्न देश के पूर्व यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष 101 वीं जयंती के शुभ अवसर पर सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा के आवासीय कार्यालय शिवपुरी गिरिडीह में उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया, उक्त अवसर पर इंजीनियर विनय सिंह द्वारा बताया गया की श्रद्धेय बाजपेई जी की वाणी में सिंघनाद था,उनका मानना था कि मैं हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानुंगा, उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत परमाणु संपन्न देश हुआ एवं झारखंड प्रदेश का निर्माण हुआ उनके बताए गए पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए उनके सिद्धांत ,विचारों एवं मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया, उक्त अवसर पर भाजपा की पीरटांड़ भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय,राजन कुमार,सत्येंद्र सिंह निरंजन कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता थे,

